दीपावली बैराठ फॉर्म की जमीन पर ही मनाएंगे आंदोलनकारी-विजई राम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 6, 2023

दीपावली बैराठ फॉर्म की जमीन पर ही मनाएंगे आंदोलनकारी-विजई राम

 

चन्दौली चकिया बैराठ फॉर्म से जुड़े तमाम सवालों पर शुरू हुआ निश्चित कालीन धरना आज आठवें दिन भी जारी रहा।धरना स्थल पर आज आंदोलनकारी की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बैराठ फॉर्म आंदोलन से जुड़े हुए सभी आंदोलनकारी और इलाके के लोग बैराठ फॉर्म की जमीन पर ही दीपक जलाकर दीपावली मनाएंगे।धरना के आठवें दिन हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा(माले)जिला स्थाई समिति सदस्य तथा ब्लॉक सचिव  बिजयी राम ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरने के 8 दिन बीत जाने के बाद भी संवेदनहीन तहसील प्रशासन मौन है जिसके प्रतिरोध में आंदोलनकारी व इलाके की जनता दीपावली बैराठ फॉर्म की जमीन पर ही मनाएंगे।धरनास्थल पर हुई बैठक में आठवें दिन विजई राम,राजेन्द्र बिन्द,शंकर चौहान, विनोद चौहान,शंकर राम,जगन्नू राम,राजकुमार,बल्ली राम, कृपाशंकर राम,विदेशी राम, मराछि देवी,खुशबू देवी,मीना देवी,हीरावती देवी,सुनिता देवी, चन्दावती देवी,द्विजा देवी समेत कई दर्जन लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad