पूर्व DGP ने पार्टी बनाने का किया ऐलान, करवायेंगे रजिस्ट्रेशन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 22, 2023

पूर्व DGP ने पार्टी बनाने का किया ऐलान, करवायेंगे रजिस्ट्रेशन


                           फाइल फोटो

लखनऊ उत्तर प्रदेश पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। जिसके साथ ही लोकसभा 2024 से पहले यूपी की राजनीति में एक और नए दल की एंट्री होगी। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने के उद्देश्य उन्होंने बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है जिसका जल्द ही रजिस्ट्रेशन भी कराएंगे। बता दें कि पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह यूपी के बांदा जिले के निवासी हैं। सुलखान सिंह का जन्म 8 सितंबर 1957 को हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सात और मध्य प्रदेश के आठ जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बुंदेलखंड की मांग है। विस्तार से बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड राज्य में 15 जिले होंगे। सुलखान सिंह ने कहा कि वह अकेले ही बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी बनकर बुंदेलखंड के अलग राज्य को बनाने को लेकर अलख जगाएंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad