अजगर दिखने से विद्यालय में मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 3, 2023

अजगर दिखने से विद्यालय में मचा हड़कंप

 

भदोही यूपी जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी स्थित दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में अचानक एक अजगर को दिखने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। विद्यालय में मौजूद बच्चों में दहशत बढ़ गई और बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी स्थानिक लोगों को हुई तो घंटों प्रयास के बाद अजगर को पकड़ा गया। इस संबंध में बताया गया कि विद्यालय में अचानक अजगर निकल आया जिसे देख विद्यालय के मौजूद बच्चों में हड़कंप मच गया। विद्यालय परिवार ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों प्रयास के बाद अजगर को पकड़ा, तब जाकर बच्चों ने राहत की सांस ली। लोगों ने बताया कि जिले के सीतामढ़ी पर्यटन स्थल का क्षेत्र गंगा किनारे होने के कारण अक्सर ऐसे जीव जंतु दिखाई पड़ते हैं उसी क्रम में यह अजगर स्कूल में दिखाई पड़ गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad