दरोगा और सिपाही ने किया ऐसा काम की केस हो गया दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 3, 2023

दरोगा और सिपाही ने किया ऐसा काम की केस हो गया दर्ज

 

लखनऊ यूपी राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार यहां पुलिसकर्मियों ने बदमाशों के साथ मिलकर एक कपड़ा कारोबारी को अगवा कर बंधक बना लिया और फिरौती की मांग की।इस मामले में दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि बिजनौर के रहने वाले इश्तियाक कपड़े का कारोबार करते हैं।इसी सिलसिले में वह कपड़ा बेचने 29 नवम्बर को निकले थे।इसी दौरान बस अड्डे पर कुछ लोग बोलेरो से आये और व्यापारी को खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए गाड़ी में जबरन बैठा लिए।जिसके बाद व्यापारी को एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले जाकर बन्द कर दिया गया। व्यापारी को बंधक बनाकर रखने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई और पास में रखे 20 हजार रुपए भी ले लिए गए। कारोबारी ने बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाई तो बदमाशों ने उससे 1लाख 20 हजार की फिरौती मांगी।किसी तरह व्यापारी उनके चंगुल से अपने को छुड़ाया,तब जब जाकर यह मामला सामने आया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad