रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। केसरीपुर रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर गुरुवार को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने रोहनिया तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 24 सड़कों का शिलान्यास किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया।इस अवसर पर विनीता सिंह, राम प्रकाश सिंह,विजय राज यादव, ओमप्रकाश प्रियदर्शी ,सोमनाथ गोड , पवन चौबे, दिनेश मौर्या अरविंद प्रधान रौनी वर्मा अश्वनी पांडे, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, राजू प्रजापति, अजय विश्वकर्मा एवं अवर अभियंता अमरेश बिंद उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment