विद्यार्थी परिषद ने बच्चों में बांटा पतंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 14, 2024

विद्यार्थी परिषद ने बच्चों में बांटा पतंग

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला द्वारा मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत प्रमुख विनय पांडे के नेतृत्व में रोहनिया के समीप स्थित नरऊर गांव में असहाय,निर्धन, कमजोर,गरीब बस्ती में जाकर बच्चों को पतंग बांटा गया। बच्चों के चेहरे पंतग पाकर खिल उठे और खुशी से झूमने लगे। पतंग वितरण के समय प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य राजमंगल सिंह, नमन कुमार, प्रदीप पटेल, राहुल पांडे, धनंजय मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad