अखिलेश यादव ने बिजली और अग्निवीर योजना पर भाजपा को घेरा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 16, 2024

अखिलेश यादव ने बिजली और अग्निवीर योजना पर भाजपा को घेरा

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अग्नि वीर योजना को लेकर कहा है कि इस योजना से नौजवानों का भविष्य खराब हुआ है। अग्नि वीर व्यवस्था जानबूझकर लाई गई है ताकि पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों का स्टेटस फौज में भर्ती होने के बाद बेहतर न बन सके। 4 साल की फौज की नौकरी कौन नौजवान करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अग्नि वीर योजना के पक्ष में नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं मिलिट्री स्कूल में पढ़ा हूं, मेरे जितने सीनियर और जूनियर है वह सभी फौजी में रहे हैं, नेताजी मुलायम सिंह यादव और डिफेंस की वजह से मेरा रिश्ता फौज से हमेशा बना रहा। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल और लोग संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं उनकी पार्टी उन्हीं के साथ है और इंडिया गठबंधन के साथ पीडीए इस बार भारतीय जनता पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में अवश्य शिकस्त देगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के विकास बताते हुए कहा कि जब पार्टी की सरकार थी तो बिजली घर बनाए गए थे, उन्हीं से आज बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad