डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 25, 2024

डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।विश्व मतदाता दिवस के अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय भैरवतालाब में गुरुवार को छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक तोयज कुमार सिंह उर्फ सुशील कुमार व प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष कुमार द्वारा किया गया। यह रैली महाविद्यालय से होते हुए ग्राम सभा गंजारी, बीरभानपुर, हरपुर आदि गांवों का भ्रमण कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया।रैली का संचालन नोडल अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के  चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर कृपाशंकर पाठक, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर अखिलेश्वर तिवारी, डॉक्टर नरेंद्र नारायण राय, डॉक्टर मनोज यादव ,डॉक्टर सुमन लता, डॉक्टर अविनाश राय, डॉ अजय मौर्या आदि प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं कर्मचारी व छात्र छात्राएं शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad