सीएम योगी के निर्देश अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 13, 2024

सीएम योगी के निर्देश अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों की समस्याओं के समाधान लिए एक ऐसा फैसला लिया है जिससे माना जा रहा है कि अब फरियादियों को अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पीड़ितों की शिकायत सुनकर तत्काल रूप से समस्या का समाधान करें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी पर शासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने अपने आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पीड़ितों की भावनाओं की कद्र करें। अगर कोई व्यक्ति जमीन संबंधित मामलों को लेकर लगातार सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट रहा है तो उसकी मनोदशा को समझें और तुरंत समस्या का समाधान करें। सीएम योगी ने कहा की पैमाइश के लिए कोई भी गरीब सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाएगा। एसडीएम एडीएम और डीएम की जिम्मेदारी है की पैमाइश की कार्रवाई तुरंत करें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad