रिश्वत पर चला एसपी का चाबुक,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 13, 2024

रिश्वत पर चला एसपी का चाबुक,मचा हड़कंप

 
अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश में एक किसान से रिश्वत लेने और लापरवाही बरतने के आरोप में दो कांस्टेबलों पर गाज गिरी है जिसमें एक को लाइन हाजिर होना पड़ा है जबकि दूसरा निलंबित हुआ है। दोनों पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। इस संबंध में बताया गया कि अहिरौली थाना क्षेत्र के मुस्लिम पट्टी तिवारीपुर निवासी बाबूलाल पुत्र रघुवर ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह खेत की सिंचाई कर रहा था इसी बीच बगल के काश्तकार मेंहीलाल के खेत में पानी चला गया, जिससे विपक्षी ने मेहीलाल को गाली गलौज देने के साथ ही थाने में शिकायत किया था। आरोप है कि विपक्षी के प्रभाव में अहिरौली थाने में तैनात सिपाही अभिषेक ने उसे थाने बुलाया और 2 घंटे थाने पर बैठने के बाद एक हजार रुपए लेकर छोड़ दिया। शिकायत की गंभीरता के दृष्टिगत एसपी ने सिपाही अभिषेक को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि बसखारी थाने में तनाव सिपाही विनोद को कार्यों में लापरवाही बरतनी के चलते निलंबित कर दिया है। एसपी के द्वारा कि गई  कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad