काटा बवाल तो पुलिसकर्मी गया जेल,मची अफरातफरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 7, 2024

काटा बवाल तो पुलिसकर्मी गया जेल,मची अफरातफरी

 

उत्तराखंड देहरादून पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी ने एसएसपी पर वार कर दिया और पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर से भी अभद्रता की।आरोपी हेड कांस्टेबल को पुलिस नहीं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसे निलंबित करते हुए उस पर जांच बैठा दी है।रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को साप्ताहिक परेड चल रही थी। 7:00 बजे टोंलिया फाइनल होने के बाद 7:30 बजे एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और परेड मार्च का आदेश दिए। परेड में पहले वादन की अवधि 40 मिनट होती है सभी टोलियां परेड कर रही थी। पहले वादन की अवधि से 4 मिनट पहले ही पुलिस लाइन का बिगुलर जितेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल एसएसपी के पास पहुंचा और वादन समाप्त करने की अनुमति मांगी। वहां इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र पंत भी मौजूद थे। उन्होंने बिगुलर को यह कह कर रोका की अभी परेड की पहली अवधि पूरी नहीं हुई है। आरोप है कि इससे भड़के बिगुलर ने इंस्पेक्टर से गाली गलौज शुरू कर दी। एसएसपी ने जितेंद्र को रोकते हुए सख्त लहजे में कहे कि तुम परेड मैदान से बाहर चले जाओ।आरोप है कि जितेंद्र ने बिगुल से एसएससी पर भी जानलेवा हमले की नीयत से वार कर दिया लेकिन एसएसपी किसी तरह बच गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। बाद में उसे पड़कर क्वार्टर गार्द के तरफ ले जाया गया।जिसके बाद लाइन इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad