नवनिर्वाचित बार के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 7, 2024

नवनिर्वाचित बार के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

चंदौली चकिया बार एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को चकिया बार के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष के रूप में नारायण दास एडवोकेट ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही बार के अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। बता दें कि नारायण दास दूसरी बार बार अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं, वह एक बार पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला जज सुनील कुमार ने इस मौके पर कहा कि बार और बेंच का तालमेल बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। बार के पदाधिकारियों से सहयोग बनाए रखने की हर संभव कोशिश जारी रहेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट दीपक मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता समाज पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करता है और यह कार्य अधिवक्ताओं के जरिए ही संभव होता है। इस दौरान बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों और पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए हम सबको मिलजुल कर प्रयास करते रहना चाहिए। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी सरदार जंग बहादुर ने अध्यक्ष पद पर चुने गए नारायण दास यादव और महामंत्री पद पर आए लाल प्रताप के साथ ही उपचुनाव अधिकारी भैया लाल सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुने गए उमाशंकर कनिष्ठ पद पर कमलेश पाल को शपथ दिलाई। साथ ही अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad