पति-पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली,पत्नी की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 7, 2024

पति-पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली,पत्नी की मौत

बिहार के समस्तीपुर में बथनाहा थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-सोनबरसा रोड पर पांचमाइल स्थित यमुना बराही मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मार दी।घायल दम्पत्ति व्यवसायी बताये गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि घायल व्यवसाय श्री नारायण साह को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जबकि मृतका गुड़िया देवी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के कारण अब तक ज्ञात नहीं हो सके हैं। बताया गया कि श्री नारायण शाह नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में अनाज का व्यवसाय करते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने मोहनपुर की अपनी जमीन बेच दी इसके बाद यमुना बराही मोड़ के समीप जमीन खरीद कर एक फूशनुमा घर में रह रहे थे। शुक्रवार को बदमाशों ने उनके घर में घुसकर गोली मार दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया है कि घायल व्यवसायी की स्थिति गंभीर होने के कारण बयान दर्ज नहीं किए जा सके है।इसलिए घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad