ड्राइवर को आया अटैक,सूझबूझ से बची दर्जनों यात्रियों की जान! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 2, 2024

ड्राइवर को आया अटैक,सूझबूझ से बची दर्जनों यात्रियों की जान!

                 

                        फोटो प्रतीकात्मक

हरदोई उत्तर प्रदेश, जिले में राज्य परिवहन निगम की कन्नौज डिपो की एक बस के चालक को बस चलाते समय हार्ट अटैक आ गया। हालांकि उसके सूझबूझ से लगभग तीन दर्जन यात्रियों की जान बच गई। इस संबंध में बताया गया कि अचानक बस के चालक को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उसने बीच सड़क ही बस को खड़ी कर बस से नीचे उतर गया और नीचे उतरते ही बेसुध हो गया। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि यह मामला सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास का है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad