गायत्री महामंत्र हमारी चेतना को जागृत कर सकारात्मक विचार पैदा करता है जो प्रगति का सर्वोत्तम मार्ग है- अनिल महाराज व्यास जी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 17, 2024

गायत्री महामंत्र हमारी चेतना को जागृत कर सकारात्मक विचार पैदा करता है जो प्रगति का सर्वोत्तम मार्ग है- अनिल महाराज व्यास जी

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।मोहन सराय चौराहा स्थित गंगापुर रोड पर गायत्री परिवार मोहन सराय शाखा द्वारा आयोजित श्री पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हरिद्वार से आयी टोली के साथ ब्यास अनिल महाराज जी द्वारा सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सूर्य ध्यान एवं गायत्री मंत्र जप और प्रातः 8 से 12 बजे तक देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। उसके बाद शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा सुनाया एवं आए हुए श्रद्धालुओं को परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और बताया कि  उनके साहित्य में क्रांति बीज भरे पड़े हैं उन क्रांति बीजों को संगीत कथा एवं यज्ञ के माध्यम से आप सभी की चेतना में पिरोया जाने व मां गायत्री की महिमा तथा गायत्री मंत्र की शक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि गायत्री महामंत्र हमारी चेतना को जागृत कर सकारात्मक विचार पैदा करता है जो प्रगति का सर्वोत्तम मार्ग है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad