डीएम-एसपी के सामने ही किशोर ने कुछ ऐसा किया की मच गया हड़कंप! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 17, 2024

डीएम-एसपी के सामने ही किशोर ने कुछ ऐसा किया की मच गया हड़कंप!

 

बलिया उत्तर प्रदेश समाधान दिवस में जिले के बड़े अधिकारियों के सामने ही एक किशोर ने अपने को चाकू मार लिया। अचानक हुई इस घटना से अपरा-तफरी मच गई। चाकू से घायल किशोर को तत्काल सीएचसी लाया गया और इलाज शुरू हुआ।रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा गांव निवासी बेचू गोड़ का 19 वर्षीय पुत्र सनोज अपनी मां के साथ आवेदन लेकर समाधान दिवस में पहुंचा था। घर के छज्जे को लेकर सनोज का अपने पाटीदारों से विवाद चल रहा था। कई बार समाधान दिवस में आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की थी लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ था। उसने समाधान दिवस में डीएम से कहा कि मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी जान दे देगा। डीएम अभी कुछ कहते तब तक सनोज चाकू निकाल लिया, उसके हाथ में चाकू देख सामने बैठे एसपी मेज पर कूदे और उसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक किशोर ने अपने पेट में चाकू मार लिया था। घटना के बाद उसे तत्काल पीएचसी इलाज के लिए भेजा गया।बताया गया कि वह आवेदन पत्र के साथ ही चाकू घर से लेकर आया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad