एंबुलेंस से फरार हो गया कैदी,दो पर गिरी गाज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 30, 2024

एंबुलेंस से फरार हो गया कैदी,दो पर गिरी गाज

                 

                        फोटो सांकेतिक

छत्तीसगढ़ अंबिकापुर केंद्रीय जेल से एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान एक कैदी प्रहरियों को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद जेल अधीक्षक ने दोनों प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम नर्मदापारा  निवासी संजीव हत्या के आरोप में केंद्रीय कारागार अंबिकापुर में निरूद्ध था, पिछले कई दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। बुखार और दस्त के कारण उसे केंद्रीय जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाने के कारण जेल अधीक्षक द्वारा विशेष चिकित्सक से जांच और उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। केंद्रीय जेल में उपलब्ध एम्बुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी वह चकमा देकर फरार हो गया। जेल प्रहरियों नहीं उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करा दी गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad