कुएं में उतराई मिली दो बहनों की लाशें,गांव में मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 9, 2024

कुएं में उतराई मिली दो बहनों की लाशें,गांव में मचा हड़कंप

चित्रकूट उत्तर प्रदेश घर से लापता दो बहनों की लाश कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बहने शुक्रवार को तड़के घर से लापता हो गई थी। रविवार सुबह घर के ही पास एक कुएं में दोनों बहनों की लाशें मिली। रिपोर्ट के अनुसार घर वालों ने शुक्रवार की शाम थाने पहुंचकर उनके गायब होने की शिकायत की थी‌। एक दिन बाद ही दोनों बहनों की लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया। जानकारी में बताया गया कि चित्रकूट के नादिन कुर्मियान गांव निवासी दोनों लड़कियां जिनकी उम्र 22 और 18 वर्ष बताई गई है तड़के अचानक घर से गायब हो गई परिजनों के दिनभर खोजने पर भी जब दोनों बहने नहीं मिली तो परिजनों ने शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को भी अवगत कराया। रविवार को सुबह करीब 10:00 बजे घर के करीब ग्रामीणों ने कुए में शव उतराया देखा तो परिजनों को अवगत कराया। परिजनों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव कुएं से निकलवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad