दोहरे हत्याकांड से दहशत, बदमाशों को पकड़ने में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 28, 2025

दोहरे हत्याकांड से दहशत, बदमाशों को पकड़ने में जुटी पुलिस

बिहार के सारण जिले में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अमरेंद्र सिंह और शंभू सिंह नाम के दो युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि दोनों मृतक जमीन के कारोबार में सक्रिय थे, इस घटना के पीछे व्यापारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad