पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भाजपाजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 12, 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भाजपाजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को अजगरा विधानसभा के चोलापुर मंडल में भाजपाजनों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैंडबाजा संग धरसौना बाजार से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता वंदे मातरम एवं भारत माता का जयकारा लगाते हुए चोलापुर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे।अमर बलिदानियों को याद कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।देश के प्रति राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई गयी। सशक्त भारत का संदेश देते हुए घरों पर तिरंगा झंडा लगाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।यात्रा के दौरान स्कूल-कालेज के बच्चे भी शामिल हुए।तिरंगा यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, त्रिभुवन सिंह, विनय सिंह 'हिटलर', चन्द्रशेखर सिंह, गोपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन राय, बब्बू उपाध्याय, श्रीनिकेतन मिश्र, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्वेतांक तिवारी, उपेंद्र दूबे, अवनीश सिंह, अरविंद सेठ, रवींद्र सिंह, राजेश, मंगला यादव,  विनोद, विशाल सिंह, अखिलेश जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad