नौगढ़ खेल महोत्सव का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने किशोरियों को दिया प्रमाण पत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 28, 2025

नौगढ़ खेल महोत्सव का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने किशोरियों को दिया प्रमाण पत्र

 

चन्दौली नौगढ़ मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत नौगढ़ ब्लॉक, चन्दौली में ग्राम्या संस्थान एवं पुलिस विभाग- चन्दौली के संयुक्त तत्वाधान में ' नौगढ़ खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वाभिमान के दृष्टिगत किशोरियों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सहभागितापूर्ण अवसर उपलब्ध कराना एवं उनको प्रोत्साहित करना इसका प्रमुख उद्देश्य था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया विधानसभा के विधायक आचार्य कैलाश खरवार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली, CO , एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ नौगढ़, पुलिस कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों की सहभागिता रही। प्रतिभागियों में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं, ग्राम्या संस्थान कार्यक्षेत्र की महिला शक्ति क्लब की महिलाएं एवं किशोरियों की सहभागिता रही। 'नौगढ़ खेल महोत्सव' के दौरान किशोरियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट 

अतिथियों का स्वागत गीत, बैच, व टोपी पहनाकर किया गया। मशाल जलाकर खेल का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। किशोरियों द्वारा विभिन्न आकृतियों वाले पिरामिड बनाकर करतब दिखाये गए जिसकी सभी ने ताली बजाकर सराहना की। वॉलीबाल मैच, कबड्डी प्रतियोगिता, लम्बी कूद, गोला फेंक इत्यादि खेल कराये गए। महिलाओं एवं किशोरियों के बीच रस्सा-कसी का खेल भी कराया गया। मुख्य अतिथि ने नौगढ़ क्षेत्र में पहले के समय एवं आज के समय में हुए बदलाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज किशोरियां उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने और नौकरी करने बाहर निकल पा रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने संस्था द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ग्राम्या संस्थान टीम के सदस्यों, पुलिस कर्मियों, संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों, नौगढ़ क्षेत्रवासियों, किशोरियों, महिलाओं, मीडिया कर्मियों समेत सभी को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ब्यूटीशियन एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी किशोरियों को प्रमाण-पत्र दिया। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीम एवं उप-विजेता टीम को मेडल, सर्टिफिकेट, प्रिंटेड मग इत्यादि पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन भी किया। ग्राम्या संस्थान की प्रमुख बिन्दु सिंह ने गणमान्य अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों की सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह, सुहानी ने मिलकर किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad