फोटो सांकेतिक
हरियाणा के नूंह जिले के सलाहेरी गांव में पानी में डूबने से दो महिलाएं और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। रिपोर्ट के अनुसार गांव में एक तालाब था जिस पर गांव की महिलाएं कपड़े धोने अक्सर जाती थी, इसी बीच जमशिदा 38 और उसकी भाभी मदीना 35 वर्ष अपनी बेटियों के साथ तालाब पर गई थी, दोनों लड़कियां सुमैया 10 वर्ष और सोफिया 11 वर्ष तालाब में नहाने लगी जबकि महिलाएं कपड़े धोने लगी।पुलिस ने बताया है कि दोनों लड़कियां अचानक नहाने के दौरान गड्ढे में डूबने लगी,उनकी मदद के लिए उनकी मां दौड़ी और पानी में कूद गई लेकिन दुर्भाग्य से सभी की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों महिलाएं तैरना नहीं जानती थी और अपने बच्चों को बचाने की कोशिश में डूब गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment