रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन के अधीक्षक डॉक्टर नवीन सिंह ने अभियान के तहत पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कई अस्पतालों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और बिना पंजीकरण के अस्पताल न चलाये जाने की हिदायत दी।कई अस्पतालों में देखा गया कि वहां पर कोई मरीज तो नहीं भर्ती है। जांच के दौरान कल्लीपुर में एक हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन ना होने पर अस्पताल में तालाबंदी करवाया गया और कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन कराये पुनः हॉस्पिटल खुले जाने पर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में डॉ नवीन,डॉक्टर राजीव कुमार,डॉक्टर ब्रजमोहन शर्मा, देवेंद्र तिवारी और अन्य लोग रहे।

No comments:
Post a Comment