रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार की शाम को मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना, मोहनसराय से लहरतारा मार्ग, गंजारी स्टेडियम के हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा मोहनसराय से गंगापुर होते हुए गंजारी तक स्टेडियम के चारों तरफ हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को सही गुणवत्ता के साथ ससमय कार्य को पूरा करने हेतु निर्देशित किया।इस दौरान साथ में एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार,तहसीलदार शालिनी सिंह तथा राजस्व निरीक्षक व संबंधित लेखपाल सहित राजस्व टीम के लोग उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment