पिकनिक के दौरान डूबने से तीन की मौत,4 लापता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 4, 2025

पिकनिक के दौरान डूबने से तीन की मौत,4 लापता

                          सांकेतिक फोटो 

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य समुन्द्र में डूब गये. जबकि चार अन्य लापता हैं जिनकी तलाश की जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे मुंबई से 490 किलोमीटर से भी अधिक दूर शिरोडा-वेलाघर समुन्द्र तट पर हुई है। बताया गया कि एक ही परिवार के आठ सदस्य पिकनिक पर थे.उनमें से दो कुडाल सिंधुदुर्ग के थे और छह अन्य कर्नाटक के बेलगामी से आए थे। सभी लोग तैरने के लिए समुद्र में उतरे थे लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा ना लगा पाने के कारण डूबने लगे. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया है और तीन लोगों के शव बरामद करने में सफल रहे हैं जब कि चार अन्य अभी भी लापता हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad