खाद्य सुरक्षा की जांच टीम ने खराब 30किग्रा पापड़ कराया नष्ट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 24, 2026

खाद्य सुरक्षा की जांच टीम ने खराब 30किग्रा पापड़ कराया नष्ट

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।होली त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त खाद्य 2  वाराणसी के निर्देशानुसार आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सचल दल द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव व टीम मंगलवार को राजातालाब तहसील अंतर्गत गंगापुर में एक दुकान से 30 किग्रा0 आलू पापड़ खराब दशा में पाए जाने पर विनष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित मूल्य रुपया 6000 है।सचल जांच टीम में जगदीश नारायण सिंह,पंकज यादव, राजेश कुमार शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad