जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने धौरहरा के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 20, 2026

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने धौरहरा के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

 

चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संयुक्त रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धौरहरा तथा प्राथमिक विद्यालय धौरहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया और पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर एवं बौद्धिक क्षमता की जांच की। इस दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक द्वय अधिकारियों से डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस बनकर एवं सेना में भर्ती होकर आमजन की सेवा करने के तरीके पूछे, जिस पर अधिकारियों ने उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त डीएम ने छात्राओं के छात्रावास में साफ-सफाई, शयन कक्ष, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति देखी रसोईघर में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की और मीनू के अनुसार खाना बनाने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शिक्षकों से कहा शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। प्राथमिक स्तर पर बच्चों की नींव मजबूत करना ही जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिड-डे मील में मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो और परिसर में स्वच्छता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था बनी रहे। शिक्षक केवल उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित न रहें, बल्कि नवीन शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों का बौद्धिक विकास सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था सर्वोपरि है। विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त नियमित रूप से जारी रहेगी। बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090) का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया है। विद्यालय प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि सुरक्षा संबंधी सभी उपकरण कार्यशील रहें और बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहे।निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार को निर्देशित किया कि स्वयं एवं खंड शिक्षा अधिकारी से नियमित रूप से क्षेत्र के कुछ विद्यालयों की औचक मॉनिटरिंग करें और पाई गई खामियों की प्रगति रिपोर्ट तत्काल प्रेषित करें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad