चकिया चंदौली अखिल भारतीय किसान सभा उत्तर प्रदेश की एक बैठक माकपा के बुद्ध नगर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें 12 फरवरी 2026 को 12:00 बजे दिन में देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।बैठक में बताया गया की चार लेबर कोड कानून को वापस लेने, बिजली का निजीकरण, स्मार्ट मीटर, प्रीपेड मीटर योजना को बंद करने, तीन सौ यूनिट घरेलू, सिंचाई हेतु बिजली फ्री करने, मनरेगा की बहाली, बीबी जी राम जी कानून को रद्द करने, उत्तर प्रदेश में जंगल राज व बुलडोजर नीति बंद करने, महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों, कमजोर वर्ग का उत्पीड़न बंद करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, सभी कर्ज को माफ करने, शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क, नहर, सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, वनाधिकार कानून लागू करने, वनों में बसे खेती कर रहे लोगों को उजाड़ना बंद करने, सरकारी बंजर,परती भूमि पर बसे गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने, सीलिंग से निकली भूमि को भूमिहीनों में आवंटन करने, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, 55 वर्ष आयु के सभी लोगों को₹10000 प्रतिमाह की दर से देने को लेकर चंदौली जिला मुख्यालय व चकिया तहसील मुख्यालय पर जुलूस और सभा आयोजित की जायेगी। साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की गई। इस मौके पर डा०हीरालाल यादव,शम्भू नाथ यादव,उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष परमानंद मौर्य, जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट,सीआईटीयू के प्यारे यादव, परमानंद राजभर, भारत की जनवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष कमलेश और मंत्री जालंधर,अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के लालजी पासवान,जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष लालमनी विश्वकर्मा, शिव कुमारी, बदरूद्वजा अंसारी, रामनिवास पाण्डेय, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment