रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में शनिवार को महाराज डॉ विभूति नारायण सिंह के स्मृति में अयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर बृजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष क्रीडा परिषद् महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. रणधीर सिंह शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब ने संयुक्त रूप से संस्थापक एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलन कर किया।खेल प्रभारी अंगद प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों को उत्साह पूर्वक खेल खेलने हेतु शपथ दिलायी।इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में महिला पुरुष कबड्डी, रसाकस्सी, वॉलीबाल आदि विभिन्न प्रतियोगिता करायी गयी।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुरुषोत्तम सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ अखिलानन्द सिंह ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment