नायब तहसीलदार ने प्रतिभागी बच्चे को प्रमाण पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 13, 2026

नायब तहसीलदार ने प्रतिभागी बच्चे को प्रमाण पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित

 

चन्दौली चकिया 12 फरवरी को जनपद चंदौली मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकास खण्ड शहाबगंज से प्रतिभाग़ करते हुए कृष्णा यादव कंपोजिट स्कूल बनभीषमपुर कक्षा 8 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।जिसको जिले से प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था।आज उस प्रमाण पत्र को नायब तहसीलदार चकिया मुo आरिफ अंसारी जी द्वारा बच्चे को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया,और उन्होंने कहा कि इतने सुदूर जंगल से निकल कर जब कोई बच्चा जिले स्तर पर अपना स्थान बनाता है तो इसमें कहीं न कहीं उस विद्यालय के शिक्षकों और मां बाप की कड़ी मेहनत का फल होता है ।बच्चे आगे बढ़े अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामना है। इस अवसर पर शिक्षा मित्र संघ के मंडल अध्यक्ष/अध्यापक भूपेंद्र कुमार सिंह, विज्ञान शिक्षक ओपी चौहान,अंजनी कुमार,  श्रवण कुमार , जनार्दन प्रसाद शिक्षा मित्र(BLO) चंद्रशेखर सिंह ,लेखपाल अखिलेश कुमार व अन्य गणमान्य न लोगों उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad