कानपुर/लखनऊ, रेल यात्रा के दौरान मान्यता प्राप्त सम्पादकों व पत्रकारों को किराये में मिलने वाली रियायत की बहाली की माँग करते हुए एसोसिएशन ऑफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया के उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के अध्यक्ष श्याम सिंह पंवार ने रेलमंत्री, भारत सरकार, अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है।
रेलमंत्री को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त सम्पादकों व पत्रकारों को कोविड-19 महामारी के दौरान से रेल यात्रा में मिलने वाली रियायतों से वंचित कर रखा गया है। जबकि अपनी ड्यूटी / संस्थान के कार्यों के सम्बन्ध में सम्पादकों / पत्रकारों को देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करनी पड़ती है, अतः आर्थिक दृष्टि से सहूलियत देना जरूरी है।
इस विषय पर ध्यानाकर्षित करते हुए श्री पंवार ने रेलमंत्री से मांग की है कि मान्यता प्राप्त सम्पादकों व पत्रकारों की रेलवे पास/किराये में रियायत की सुविधा को शीघ्र अति शीघ्र बहाल किया जाये।

No comments:
Post a Comment