चन्दौली उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, चन्दौली के द्वारा राजकीय आई०टी०आई०, रेवसा, चन्दौली में 21 फरवरी 2026 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में हिण्डाल्को, पेरीग्रीन (सेक्योरिटी), एम०आर०एफ० टायर्स, अशोक लीलैंड, स्नाइडर, इनोव सोर्स सर्विसेज प्रा०लि०, एलीट फूड्स प्रा०लि०, महादेव हनुमन्त विजय, जय हिंद, सुब्रोस, ग्लोबल आटोटेक लिमिटेड, डी सेट्स, फैम इण्डिया प्रा०लि०, एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रानिक्स, लावा इन्टरनेशनल, यूफ्लेक्स लि०, इन्कोफिक्स, टाटा मोटर्स, नवभारत फर्टिलाइजर, डिक्सन, सहित लगभग 36 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 2000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 779 अभ्यर्थियों को विभिन्न कम्पनियों द्वारा जॉब आफर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया गया। जिनके द्वारा इस मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का विशेष रूप से छात्राओं को आगे आकर रोजगार से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे वे अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए प्रदेश एवं देश के विकास में योगदान कर सके। मेले में शिवमंगल बियार सदस्य उ०प्र० पिछड़ा वर्ग आयोग, राघव सिंह सांसद प्रतिनिधि, संतोष गुप्ता जी (भाजपा), सुरेश गुप्ता जिला कार्यालय प्रभारी (भाजपा), अमन जी, विनय जी, अशोक गुप्ता जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मेले में आये हुए अभ्यर्थियों से वार्ता कर जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता द्वारा तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया गया तथा उन्हें अपनी योग्यता अनुसार विभिन्न प्रतिभागी कम्पनियों में साक्षात्कार देने सम्बन्धी मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर रविशेखर आनन्द, उपनिदेशक (सेवायोजन), राजकीय आई०टी०आई० रेवसा के प्रधानाचार्य ई० अजय कुमार, श्री गौरव सिंह उपप्रमुख यू०ई०बी० बी०एच०यू०, गिरीजेश कुमार गुप्ता जिला सेवायोजन अधिकारी, विवेकानन्द सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर, आनन्द कुमार श्रीवास्तव कार्यदेशक आदि लोग उपस्थित रहकर मेले के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment