रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर रविवार की बीती रात में ट्रक तथा ऑटो रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसके दौरान ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और विशेश्वरगंज वाराणसी निवासी ऑटो ड्राइवर मोहम्मद शोएब खान उम्र 25 वर्ष तथा साथी साहिल खान 20 वर्ष घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोएब खान अपने साथी साहिल के साथ कैंट से सवारी लेकर कछवा गए थे वहां से लौटते समय मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर पहुंचने पर ऑटो में ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी इंचार्ज अमीर बहादुर सिंह ने उक्त दोनों घायलों को नजदीक के गांधी सेवा सदन हॉस्पिटल में इलाज कराया।

No comments:
Post a Comment