चकिया चन्दौली तहसील क्षेत्र के मंगरौर गांव में बीती रात जहरीले जन्तु के डसने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक का परिवार गहरे सदमे में है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी रामकेवल की भैंस प्रतिदिन की भांति घर के अहाते में बंधी हुई थी। मंगलवार की रात लगभग 12 बजे किसी जहरीले जन्तु ने भैंस को काट लिया। भैंस के छटपटाने की आवाज सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार का प्रयास किया, तब तक भैंस की मृत्यु हो चुकी थी।पीड़ित रामकेवल ने बताया कि उक्त भैंस ही उनके परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा थी। अचानक हुई इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के कयास के अनुसार किसी जहरीले सर्प के काटने से भैंस की मौत हुई है। वहीं शासन-प्रशासन से पीड़ित गरीब किसान को आर्थिक सहायता की मांग की गई है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment