विधायक ने संत शिरोमणि बाबा गाडगे महाराज को किया नमन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 23, 2026

विधायक ने संत शिरोमणि बाबा गाडगे महाराज को किया नमन

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।गाडगे आर्मी व विश्व रजक महासंघ के तत्वाधान में तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्व रजक महासंघ एवं संस्थापक गाडगे आर्मी रमेश चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के दाउदपुर स्थित धोबी घाट के मैदान में आयोजित संत शिरोमणि बाबा गाडगे महाराज की 150 वीं जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने दीप प्रज्वलित कर नमन किया किया। विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने महान संत स्वच्छता के जनक गाडगे जी को नमन करते हुए उनके किये गये सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला।धोबी समाज के लोगों ने गांव में धोबी घाट बनाने हेतु विधायक को पत्रक देते हुए प्रस्ताव रखा।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को आयोजक राहुल चौधरी तथा संयोजक छोटेलाल कनौजिया ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन वाली कनौजिया व धन्यवाद ज्ञापन किशन कनौजिया ने की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत पटेल एमएलसी प्रतिनिधि, मानस सिंह जिलाध्यक्ष युवा मंच ,अखिलेश देवराज पटेल,चंद्रशेखर पटेल,श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, रमेश चौधरी ,विजय हिटलर, राजेश कनौजिया, पार्वती कनौजिया,जितेन्द्र कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad