होली, रमजान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर 'पीस कमेटी' की बैठकें आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 22, 2026

होली, रमजान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर 'पीस कमेटी' की बैठकें आयोजित

  

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में 22 फरवरी को आगामी त्योहारों होलिका दहन, होली और रमजान पर्व के दृष्टिगत थाना मुगलसराय पर क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह, थाना सैयदराजा पर क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, थाना चकिया व थाना शहाबगंज पर क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज व समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में 'पीस कमेटी' की बैठकों का आयोजन किया गया।इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी संप्रदाय/वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनसेवा केंद्र/ग्राहक सेवा केंद्र, डी0जे0 संचालकों, नगर पंचायत विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके 

से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । डी0जे0 संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करें।  इसी क्रम में जनसेवा केंद्र/ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को बैंक संबंधी लेन-देन के दौरान सावधानी बरतते हुए मोटी रकम को जमा कराने के लिए पुलिस को जानकारी देने का सुझाव दिया, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा में व्यापारी की रकम बैंक में सुरक्षित जमा हो सके। वहीं व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा किसी भी संदिग्ध की तत्काल पुलिस को सूचना दी जाने के लिए अपील की। 

इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad