बयोश्री योजना के तहत दिव्यांगों व बुजुर्गों को वितरण हुआ निःशुल्क सहायक उपकरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 23, 2026

बयोश्री योजना के तहत दिव्यांगों व बुजुर्गों को वितरण हुआ निःशुल्क सहायक उपकरण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सीआरसी खुशीपुर वाराणसी के निदेशक आशीष झा की उपस्थिति में सोमवार को भदैया सुलतानपुर ब्लॉक के ग्राम जादीपुर बसंतवीर बाबा धाम के मैदान में सोमवार को एलिम्को कानपुर द्वारा आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों तथा एडिप योजना के तहत 511 दिव्यांग व बृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।उपकरण पाकर दिब्यांग व बुजुर्गो के चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम की अध्यक्षयता  पीसीएस निदेशक अयोध्या प्रसाद पाठक ने की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निदेशक सीआरसी वाराणसी अशीष झा, असिस्टेंट प्रोफेसर नमो नारायण पाठक, ग्राम प्रधान प्रेम नारायण पाठक,पंकज पाठक ,डॉ संजय रौनक ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंगू, विधायक सीताराम वर्मा,पूर्व विधायक  देवमणि दूबे,प्रमुख राजेंद्र वर्मा,भाजपा नेता गोविंद तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad