साड़ी की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोर,लाखों का माल किए पार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 23, 2026

साड़ी की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोर,लाखों का माल किए पार

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी राजातालाब।लॉ कॉलेज रोड पर राजा तालाब बाजार में गुप्ता साड़ी सेंटर में बीती रात चोरों ने धावा बोला और लाखों का सामान उठा ले गए। दुकान मालिक गोविंद गुप्ता को मामले की जानकारी सुबह हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकानदार ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में स्थानीय राजातालाब थाने को भी लिखित जानकारी दी।मौके पर राजातालाब थानाध्यक्ष ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। दुकान में रात को कोई नहीं रहता था, चोर छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिए।चोरों ने दुकान से महंगी साड़ियां चुरा ली जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।साथ ही5000 रुपया नगद और दस चांदी के सिक्के भी पार कर दिए।जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से राजातालाब क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी है। थानाध्यक्ष राजातालाब का कहना था कि चोरी की घटना का मौका मुआयना किया गया है जिसके खुलासे के लिए पुलिस टीम  गठित की गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad