रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बेनीपुर गांव मे रविवार को विशाल जोड़ी-गदा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सबलपुर अखाड़े के सुरेंद्र पहलवान ने 75 किलो वजन के गदा को 25 बार फेर कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बने। 50 किलो के गदा को 13 बार घुमाकर शमशेर पहलवान प्रथम स्थान प्राप्त किए।जोड़ी प्रथम में चन्द्रशेखर पहलवान ने प्रथम एवं निहाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जोड़ी द्वितीय में पत्तू पहलवान ने प्रथम एवं संजय पहलवान ने द्वितीय स्थान हासिल किया।दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में गदा सम्राट जोखू पहलवान ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया।दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लिया।संचालन विनय पहलवान ने किया।

No comments:
Post a Comment