वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।जिसकी अनुमानित कीमत 01.68 करोड़ आंकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे थाना अलीनगर व स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उप निरीक्षक आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर एन एच- 19 सिंहिताली पुल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या RJ14 GL 7458 से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 9199.8 लीटर बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर ट्रक चलाक गाड़ियों की कतार से हटकर पुलिस टीम की तरफ ट्रक को चढ़ाने की नीयत से तेज गति से बढ़ाया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा करते हुए उक्त ट्रक वाहन को कुछ ही दूर जाकर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चालक मल्लाराम पुत्र वागाराम निवासी ग्राम रानी गांव कल्ला थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई है। पकड़े गए ट्रक की जब पन्नी हटवा कर चेक किया गया तो वाहन के डाले में कुल 30 आलू बोरी 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब पायी गई। पकड़े गए व्यक्ति के पास से पुलिस ने 1200 रुपए नगद दो मोबाइल फोन बरामद किया है, और वाहन को धारा 207 एमवी
एक्ट के अंतर्गत चीज कर दिया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना अलीनगर में मुकदमा अपराध संख्या 139/2026 धारा 109 (1) बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बारामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पांडे, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह,उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कांस्टेबल आकाश सिंह, कांस्टेबल राहुल खरवार,हेड कांस्टेबल बच्चा सिंह, कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह, तथा स्वाट/सर्विलांस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव,हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल रामानंद यादव, हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह,हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल मंटू सिंह,कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार मिश्रा, कांस्टेबल मनीष कुमार व कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment