पुलिस ने किया लूट का खुलासा,ड्राइवर ने भाई से मिल कर रची थी लूट की साजिश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 6, 2026

पुलिस ने किया लूट का खुलासा,ड्राइवर ने भाई से मिल कर रची थी लूट की साजिश

 

रिपोर्ट-शमशेर चौधरी

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुरहना अंडर पास के पास एक अप्रैल को हुई  लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने लुट में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में शामिल चार को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो अभियुक्त आपस में सगे भाई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 23 हजार रूपये नगद, एक लॉकेट, दो मोबाइल, एक तलवार बरामद की है।आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में सामने आया कि बीज (धान)व्यापारी रवींद्र कुमार के मैजिक चालक रोहित पटेल ने इस पूरे लूट की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि रोहित ने अपने भाई बिपिन पटेल को सूचना दी कि वह अपने मालिक के साथ वापस लौट रहा है और उसके पास बिक्री के 45 हजार  रुपए है, इसके बाद विपिन ने आकाश और विशाल पटेल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई बताया कि कुरहना अंडरपास के समीप रोहित पटेल ने सर्विस लेन के पास पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोक ली, इसके बाद मोटरसाइकिल से विपिन, आकाश और विशाल पटेल मौके पर पहुंचे और तलवार दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार की दोपहर इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी के नाचघर के पास से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad