राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बकरी पालन को लेकर बीडीओ ने किया मुसहर बस्ती का निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 8, 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बकरी पालन को लेकर बीडीओ ने किया मुसहर बस्ती का निरीक्षण

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बीरभानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मुसहर परिवारों में आजीविका संवर्धन के लिए 15 परिवारों को बकरी पालन हेतु पूर्व में आवंटित की गई बकरी यूनिट का खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव के साथ उपायुक्त (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) द्वारा निरीक्षण किया गया।इन परिवारों को पूर्व में बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया था इसके अंतर्गत उनसे बकरी पालन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा समस्त बकरियों के स्वास्थ्य का परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ललिता शर्मा द्वारा कराया गया तथा समय-समय पर बकरियों की बीमारी की समस्या से निदान हेतु उपस्थित अनुसार परिवारों को बताया गया।बकरियों की स्वास्थ्य जांच कराते रहने तथा कोई भी समस्या आने पर पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन को अवगत कराते रहे ताकि सच में उनका समाधान किया जा सके। निरीक्षण  के दौरान सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूची के साथ अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad