किसानों व वाम दलों ने बढ़ती महंगाई पर किया विरोध प्रदर्शन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 6, 2026

किसानों व वाम दलों ने बढ़ती महंगाई पर किया विरोध प्रदर्शन

 

चन्दौली चकिया नगर में अखिल भारतीय किसान सभा व वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, बिजली स्मार्ट मीटर और गेहूं खरीद न होने के मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क में बैठक के साथ हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग एकत्रित हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी चकिया को सौंपा।सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता लालचंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। विशेष रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से छोटे-छोटे उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं छोटे सिलेंडर के दामों में वृद्धि से छात्रों, किराएदारों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।वक्ताओं ने बिजली स्मार्ट मीटर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक दबाव पड़ रहा है और बिजली बिलों को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था को खत्म करने की मांग की।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। चकिया क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से किसान अपनी उपज बेचने के लिए भटक रहे हैं और उन्हें मजबूरन औने-पौने दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है।

अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द गेहूं खरीद केंद्रों को सक्रिय किया जाए, गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त या उसमें सुधार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस मौके पर शम्भू नाथ यादव, राजेन्द्र यादव, भृगुनाथ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad