भभौरा ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी ने लगाया मेगा जन चौपाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 5, 2026

भभौरा ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी ने लगाया मेगा जन चौपाल

चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराया।जिलाधिकारी ने अतिक्रमण व साफ-सफाई, आवास, पेंशन व शिक्षा से जुड़ी शिकायतें सहित अन्य समस्याओं को सुन कर और कुछ का मौके पर ही निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत के अमरनाथ सहित 65 विधवा दिव्यांग का पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लोगों ने दर्ज कराई। जन चौपाल पंडाल के बाहर परीक्षा ट्रॉली पर लेटे दिव्यांग संतोष चौबे पर जिलाधिकारी की नजर पड़ गई, दिव्यांग के नजदीक पहुंचे तो उसने खुद के साथ पत्नी व तीन बच्चियों की परवरिश सम्बन्धित परिस्थितियों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने पीड़ित की गंभीरता पूर्वक बात सुनकर निदान का 

आश्वासन दिया।जिलाधिकारी ने वरासत, अंश निर्धारण जैसी समस्या को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, तहसीलदार देवेंद्र यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विकास सिन्हा, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र द्विवेदी,प्रधान ई.अवधेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संचालन डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad