चन्दौली जिले में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी शिव मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम पवित्र जागेश्वर धाम में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चकिया कैलास खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।विधायक कैलास खरवार ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' भारत की आस्था, संस्कृति, संघर्ष और पुनर्जागरण की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह पर्व हजारों वर्षों से भारतीय सभ्यता को शक्ति,
आत्मविश्वास और एकता का संदेश देता रहा है।गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है। यह मंदिर भारतीय संस्कृति की अमर चेतना, अटूट श्रद्धा और पुनर्निर्माण की अद्भुत गाथा का जीवंत प्रतीक है।भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने के लिए किया गया। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्र गौरव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया एवं जनपद से 10 तीर्थयात्रियों और नोडल अधिकारी के दल द्वारा भ्रमण के उपरांत सोमनाथ की भव्यता (शाम की आरती, प्रकाश और ध्वनि शो, और समुद्र तट का नज़ारा) को साझा किया गया। कहा वहां के मनमोहक दृश्यों और अनुभवों को साझा करना एक सकारात्मक पहल है, जो इस पवित्र यात्रा की यादों को जीवंत रखता है।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment