रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय केसरीपुर रोहनिया पर रविवार को सदस्य विधान परिषद एवं जिलाध्यक्ष भाजपा वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ नाचते हुए जश्न मनाया। जिसके दौरान एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष तथा राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से काशी क्षेत्र कार्यालय मंत्री श्रीप्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री संजय सोनकर, जिला मंत्री उषाराज मौर्य, पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ,बृजभूषण शर्मा उर्फ फौजदार, जिला सह-मीडिया प्रभारी, बिनोद रस्तोगी, लोहता मण्डल अध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार राय, प्रवीण कुमार, पंकज सिंह, संतोष चौधरी, आर डी यादव, सी पी जैन आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment