बेसिक शिक्षा अधिकारी को संगठन की ओर से सौंपा गया ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 12, 2026

बेसिक शिक्षा अधिकारी को संगठन की ओर से सौंपा गया ज्ञापन

चन्दौली जनपद की विभिन्न शिक्षक समस्याओं एवं प्रस्तावित शिक्षक समायोजन प्रक्रिया को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  को संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में विशेष रूप से आरटीई एक्ट के अनुरूप शिक्षक समायोजन, शिक्षक संकुल चयन प्रक्रिया में समानता, जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश, दूरस्थ ड्यूटी संशोधन एवं शिक्षकों के समय से वेतन भुगतान आदि प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।विकासखंड चकिया में हो रहे शिक्षक संकुल चयन में जिले के अन्य विकासखंडों की भांति ही पारदर्शी रूप से चयन किया जाए ।संगठन ने स्पष्ट रूप से मांग की कि छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों का समायोजन किया जाए ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष चकिया सदानंद दुबे, नौगढ़ अध्यक्ष रणविजय सिंह, महेंद्र मौर्य (चकिया), दिवाकर यादव, जितेन्द्र तिवारी, दिनेश मौर्य, विजय विश्वकर्मा, इमरान अली सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्षरत एवं प्रतिबद्ध है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad