नौबतपुर और चंधासी कोयला मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 12, 2026

नौबतपुर और चंधासी कोयला मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान

  

चन्दौली जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु "विशेष अभियान" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा चंधासी कोयला मंडी एवं जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस टीम ने सड़कों पर आवागमन बाधित करने वाले और नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की। इस अभियान के दौरान 12 मई को नो पार्किंग में 147 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 3,07,500  रूपये का जुर्माना, कुल 358 वाहनों से 5,74,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

नौबतपुर व चंधासी कोयला मंडी क्षेत्र- यहाँ सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु विशेष रूप से 147 वाहनों पर कार्रवाई की गई।शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, मादक पदार्थों एवं शराब का सेवन कर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad