रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना के केंद्रीय चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन और प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी देवेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सा कर्मियों ने कैंडिल लाइट के साथ शपथ ली कि वे समर्पण, सेवाभाव और मेहनत के साथ रोगियों की बेहतर सेवा करेंगे।मुख्य अतिथि लालजी चौधरी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के विचार और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए सभी चिकित्सा कर्मियों को पूर्ण लगन के साथ मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश कुमार ने इस वर्ष की थीम 'हमारी नर्से हमारा भविष्य- शसक्त नर्से जीवन बचाती हैं' पर विचार व्यक्त करते हुए नर्सों के प्रति सम्मान और आभार जताया। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए नर्सों के योगदान का स्मरण कराया और मरीजों की बेहतर देखभाल, दवाइयों का प्रबंधन तथा इमरजेंसी के दौरान पूर्ण लगन और सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।समारोह में वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी और प्रसूति रोग विशेषज्ञ मधुलिका सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी और फिजिशियन एस के मौर्या, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी और फिजिशियन मिन्हाज अहमद ने अपने विचार रखे। सौरभ सागर ने स्वरचित कविता पाठ कर नर्सों के योगदान पर प्रकाश डाला।काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रवक्ता पूनम सिंह ने नर्सों के बेहतर वर्क लाइफ संतुलन पर ध्यान देते हुए सेवा में मजबूती से लगे रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विशाल मिश्रा, सौरभ, अब्दुल माबूद, हिमांशु रंजन, आरजू खर्रे, अमित गुप्ता, गौरव सिंह, प्रेक्षा पांडेय, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक चंद्रकला राव, सीता कुमारी सिंह, कमला श्रीनिवासन, उषा सिंह, अनीता चंद्रा, आरती, एलीश कुजूर, उषा जैसल, संजू लता गौतम, कंचन मणि, वर्षा शर्मा, परम हंश मीना, सुप्रिया, ज्योति सिन्हा, प्रीती, अनीता पटेल, दीपशिखा पटेल सहित बड़ी संख्या में चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment