रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका तरणताल के ग्रीष्मकालीन सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर सत्र का उद्घाटन किया।बरेका खेलकूद संघ द्वारा इस सत्र के दौरान सुरक्षा, प्रशिक्षण और स्वच्छता संबंधी विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि लोगों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, महासचिव बरेका खेलकूद संघ एवं मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन एवं विपणन राम जन्म चौबे, उप महाप्रबंधक सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, सदस्य सुशील कुमार सिंह, नवीन कुमार सिन्हा और संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment